अच्छा वक्त आने से पहले मनुष्य को मिलते हैं यह 7 संकेत, आप भी जान लीजिये

अच्छा वक्त आने से पहले मनुष्य को मिलते हैं यह 7 संकेत, आप भी जान लीजिये

जीवन मृत्यु, सुख दुख, लाभ हानि, खुशी और गम यह सभी जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। कभी जीवन में ख़ुशियों की धूप होती है तो कभी दुख के बादल भी छा जाते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते ही रहते हैं। यह सब समय चक्र के कारण होता है। समय से बलवान कुछ भी नहीं समय के सामने सबको झुकना ही पड़ता है। आप लोगों ने भी अपने जीवन में कई अनेक व्यक्तियों को राजा से रंक तथा रंक से राजा बनते भी देखा होगा।

समय वह शक्तिशाली हथियार है जिसका घाव सबसे अधिक तेज होता है और कोई भी समय के घाव को भर नहीं सकता पर हम लोगों को यह कैसे पता चल सकता की हमारे समय चक्र का दौर कैसा होने वाला है, समय हमारे लिए खुशियों के द्वार खोलेगा या संकट के ऐसे कई सारे प्रश्न आप सभी के मन में अवश्य आते होंगे। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएँगे जिससे आपके जीवन आने वाले शुभ समय के बारे में पता चल सकता है।

जब नारद मुनि बैकुंठ धाम पहुँचे थे तब उन्होंने भगवान श्री विष्णु से इन संकेतों के बारे में पूछा था। तब भगवान श्री विष्णु जी ने उन्हें बताया की वह स्वयं मनुष्य के पास कुछ ऐसे संकेत भेजते हैं जिससे वह अपने आने वाले समय के बारे में जान सकते हैं। वह संकेत प्रकृति द्वारा, पशुओं द्वारा, शुभ संकेतों द्वारा तथा मेरे भक्तों द्वारा भी मिल सकते हैं। इसके लिए मनुष्य को केवल उन संकेतों को समझने की आवश्यकता होती है। तो चलिए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं जो स्वयं भगवान श्री विष्णु जी ने बताए हैं।

 

पहला संकेत
अगर आपकी आँख ब्रह्म मुहूर्त यानि सुबह के 4.24 बजे से सुबह 5.12 बजे के बीच का समय में खुले और आपको ईश्वर का स्मरण हो जाए या आपको ऐसा प्रतीत हो की जैसे आपको कोई किसी दिशा की तरफ ले जा रहा है। तो समझ जाइए की आपके लिए कामयाबी के नये द्वार खुलने वाले हैं। आपको अपने जीवन की योग्य राय मिलने वाली है। जिसपर ईश्वर स्वयं आपका समर्थन करेंगे।

दूसरा संकेत
आपने अगर महसूस किया हो तो कई बार आपका मन बिना कारण ही प्रसन्न रहता है, आपका चेहरा खिला हुआ और मुस्कान से भरा रहता है। आप क्रोध से परे हो जाते हैं। यह संकेत आपको दर्शाते है की आपके जीवन में खुशियाँ दस्तक देने वाली है। जिससे आप सदैव ही प्रफुल्लित रहेंगे। ऐसे समय में हम जिस चीज के बारे में सोचते भी नहीं हैं उस चीज के बारे में हमें खुशखबरी मिल जाती है। हमारे मन के अंदर ईश्वर वास करते हैं इसलिए बिना कारण ही प्रसन्न रहना भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

 

तीसरा संकेत
अगर आपके घर के द्वार पर गौ माता बार-बार कुछ खाने को आ जाए, बिल्ली आपके घर में बच्चों को जन्म दे, बंदर आपके घर से खाने की चीजें खुद उठाकर ले जाए या पक्षी आपके आँगन में ही अपना डेरा बनाए और चहकते रहे। ऐसे कुछ शुभ संकेत यह दर्शाते हैं की आपका आने वाला समय आपको बलवान बनाएगा। जिससे आप अपने जीवन में योग्य पदवी पर पहुँचने वाले हैं।

चौथा संकेत
छोटे बच्चों में ईश्वर स्वयं बसते हैं ऐसा हम सभी मानते हैं की अगर छोटी कन्या या शिशु आपको देखकर बार-बार मुस्कुराए या आपके घर में उनका आगमन हो या वह आपके आँगन में खुशी से खेले तो यह आपके लिये बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे संकेत यह दर्शाते हैं की आपका जीवन मुस्कान और नई खुशियों से भरने वाला है और आपके जीवन में कुछ नये रिश्ते जुड़ने वाले हैं। इस प्रकार के संकेत आपको ईश्वर की कृपा के द्वारा ही मिल रहे होते हैं।

 

पाँचवा संकेत
कई समय से चल रहे खर्चे अकारण आने वाले संकट अचानक के टलने लग जाएँ और धन के नए स्त्रोत खुलने लग जाएँ तो इन संकेतों से समझ जाइये की आपको बुरा वक्त अब खत्म होने वाला है और धन अब आपके घर में अवश्य टिकेगा और माँ लक्ष्मी का भी आगमन आपके घर में होगा।

छठवाँ संकेत
पूजा की थाली में फूल माला या चंदन का गिरना, आपको ऐसा प्रतीत होना की ईश्वर की मूर्ति आपको देखकर मुस्कुरा रही है, घर में प्रिय अतिथि का आगमन होना, घर में चाँदी और सोने का आना या महिलाओं का बायाँ और पुरुषों का दाहिने अंगों का फड़कना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सभी संकेत आपको आने वाले शुभ समय के बारे में सूचित करते हैं।

सातवाँ संकेत
सुबह-सुबह आप घर से किसी शुभ कार्य के लिये निकले और आपको गौ माता के दर्शन हो जाएँ या आपको किसी साधु संत महाराज या पुजारी का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह है की आप जिस काम के लिये निकलें हैं। वह कार्य अवश्य सफल होगा।

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)

[ डि‍सक्‍लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *