अगर दांतों के बीच में है गैप, तो आप हैं भाग्यशाली, मिलते हैं ये सारे सुख

अगर दांतों के बीच में है गैप, तो आप हैं भाग्यशाली, मिलते हैं ये सारे सुख

जब सामने के दांतों के बीच में गैप होता है तो अक्सर सुंदर से सुंदर लोग खिलखिलाकर हंसने में हिचकिचाते हैं…..
मनुष्य के शरीर में हर अंग का अपना महत्व है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आदमी के सर से लेकर पांव तक शरीर के हर भाग तथा भाव-भंगिमाओं से उसके स्वभाव, चरित्र तथा भूत-भविष्य और वर्तमान का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस तरह से हमारे हाथ की रेखाओं को देखकर हमारे भाग्य के बारे में बताया जा सकता है, उसी तरह हमारे दांतों को देखकर भी हमारे बारे में बताया जा सकता है।

हर किसी के दांत अलग-अलग आकृति के होते हैं। जिन लोगों के सामने वाले दांतों में गैप होता है, ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग ईमानदार होने के साथ-साथ मनोरंजक भी होते हैं। ये लोग हमेशा सिस्टम में रहकर काम करते हैं। इन लोगों को सिस्टम में रहकर काम करना अच्छा लगता है। ऐसे लोगों के पास पैसे की कोई कमी नहीं होती। इन लोगों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है।

 

महिला के दांतों में गैप
माना जाता है कि अगर किसी महिला के सामने के दांतों में गैप होता है तो ऐसी महिलाएं काफी भाग्यशाली होती हैं। ये महिलाएं जहां भी रहती है, उस जगह को खुशहाल बना देती हैं। माना जाता है कि इन महिलाओं की शादी अच्छे घर में होती है।

पुरुषों के दातों में गैप
माना जाता है कि अगर किसी पुरूष के दांतों में गैप होता है तो ऐसे पुरुष अच्छी मानसिकता के होते हैं। इन पुरुषों पर भरोसा किया जा सकता है। इस तरह के पुरुष दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचते हैं तथा दूसरों के सुख की कामना करते हैं।

ये भी होती हैं खासियत

ऐसे लोग खुले विचार वाले होते हैं, जिंदादिल होते हैं और इस वजह से अक्सर परिवार और महफिल की बन जाते है।. ऐसे लोग पूरी तरह से ऊर्जा से भरपूर होते हैं। ये लोग पैसों के मामले में होते हैं बहुत समझदारी दिखाते हैं। ऐसे लोग बात करने में बहुत आगे होते है। ऐसे लोगों को भाग्यशाली माना जाता है और उन्हें ससुराल से बहुत ही प्यार मिलता है। साथ ही किस्मत देर से चमकती है लेकिन चमकती जरूर है।

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)

[ डि‍सक्‍लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *