भाग्यशाली औरतो के इन अंगो पर होते है तिल – सामुद्रिक शास्त्र

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार तिल हमारे भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बयां कर देते हैं। यहां हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद उन शुभ तिलों के बारे में जो उन्हें भाग्यशाली बनाते हैं।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर कहीं भी तिल न हो। कुछ तिल जन्म से होते हैं तो कुछ समय के साथ-साथ उभरते हैं। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो हर तिल का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। तिल हमारे भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बयां कर देते हैं। यहां हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में जो उन्हें भाग्यशाली बनाते हैं।
लड़कियों की नाभि पर तिल होना शुभ माना जाता है। मान्यता है ये तिल धन समृद्धि की प्राप्ति का सूचक होता है। ऐसी लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों की पीठ पर तिल होता है वो काफी रोमांटिक मानी जाती हैं। साथ ही ये अपनी लाइफ में काफी धन कमाती हैं। माना जाता है कि ऐसी लड़कियों के पास धन का कभी अभाव नहीं होता।
भौहों के ठीक बीच में तिल का होना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है ऐसी लड़कियों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता और इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।
जिन महिलाओं की ठोडी पर तिल होता है वो काफी धनवान मानी जाती हैं। इन्हें आर्थिक तंगी का सामना शायद ही कभी करना पड़े।
जिस लड़की के हाथ के बीच में तिल होता है वो काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। जिनकी अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें जीवन में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
जिन लड़कियों की बांयी भुजा पर तिल होता है उन्हें धन की प्राप्ति होती है। जिन महिलाओं की छाती के दायीं तरफ तिल होता है वो काफी भाग्यवान मानी जाती हैं।
जिन लड़कियों के माथे के ऊपर तिल होता है वह अपने दम पर अपना मुकाम हासिल करती हैं। ये बिना किसी के सहयोग से अपना करियर बनाती हैं।
जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वे काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये बुद्धिमान होती हैं और इनका जीवन आराम से व्यतीत होता है।
जिन लड़कियों की नाक के आसपास तिल होता है उन्हें सभी सुख प्राप्त होते हैं
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]