दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क, देख कर हो जाओगे हैरान, देखे Video

दुनिया की सबसे खतरनाक (World Most Dangerous White Shark) सफेद शार्क दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में नेपच्यून द्वीप (Australia Neptune Island) के पास तैरती हुई नजर आई। तस्वीर में दिख रहा है कि शॉर्क के ऊपर कई जगहों पर काटने के निशान हैं। जहां पर शॉर्क दिखी है उसके आसपास करीब 1000 लोग रहते हैं। अंडरवाटर सिनेमैटोग्राफर (Underwater Cinematographer) डीन स्प्राकमैन (Dean Spraakman) ने जनवरी में एक अभियान के तहते इस फुटेज को अपने कैमरे में कैद किया।
शॉर्क के शरीर पर घाव के कई निशान थे
डीन स्प्राइमैन ने कहा कि पहले तो उनकी टीम को नहीं लगा कि ये शार्क घायल है। उन्हें नहीं पता कि ये निशान किन वजहों से थे। उन्होंने कहा कि पहले कभी शार्क को इतनी बुरी तरह से घायल नहीं देखा था। शुरू में उन्हें लगा कि वे नाव के प्रोपेलर या टूना पेन में फंसने की वजह से हुआ होगा। डीन ने द सन को बताया, इस तरह घायल स्थिति में किसी ने भी शार्क को पहले कभी नहीं देखा। आप केवल अनुमान लगा सकते हैं कि वहां क्या हुआ होगा। कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि शार्क के साथ क्या हुआ होगा। उन्होंने कहा कि जब तक मैंने तस्वीरें नहीं देखी, तब तक पता नहीं चला कि शॉर्क कितनी ज्यादा चोटिल है। हालांकि इतनी घायल हालत में भी वह बहुत ज्यादा शांत थी।
300 दांत, लेकिन शिकार को फाड़कर निगल जाती है
नेशनल ज्योग्राफिक के प्रोफेसर यानिस पापास्तामातिउ ने बताया कि शॉर्क के उपर निशान किन वजह से आए होंगे। उन्होंने कहा कि अन्य शॉर्क से लड़ाई करने के दौरान ये निशान आए होंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के मुताबिक, ग्रेट व्हाइट शार्क दुनिया की सबसे बड़ी शिकारी मछली है। इसके 300 दांत होते हैं, लेकिन ये अपने खाने को चबाती नहीं है, बल्कि अपने शिकार को चीरते हुए दो टुकड़े करती हैं और निगल जाती है। यह छोटी मछलियों जैसे हलिबूट से लेकर बड़ी सील और डॉल्फिन तक को अपना शिकार बना लेती है। इसकी लंबाई 20 फीट तक बढ़ सकती है। ये आम तौर पर सभी महासागरों के ठंडे पानी में पाई जाती हैं।
देखे वीडियो :
आपकी जानकारी के लिए बता दे की ” @The World Adventures हिन्दी ” नामक एक यूट्यूब अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है और इन वीडियो में शार्क ने सबको हैरान कर दिया हे । अब तक इस वीडियो को लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है। अब तक इस वीडियो को हजार से ज्यादा लोग पसंद भी कर चुके हे।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. thehindumedia अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]