घर में छिपकली का दिखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

घर में छिपकली का दिखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

घर में छिपकली दिखाई देना एक आम बात है। आपने भी कभी ना कभी अपने घर में छिपकली तो देखी हो होगी। खासतौर पर गरमी या बरसात के मौसम में घर की दीवारों पर छिपकलियां दिखाई देने लगती हैं। अक्सर लोग छिपकली दिखाई देने पर उसे घर से भगा देते हैं। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि कभी-कभी अचानक बेमौसम ही हमें घर में छिपकली दिख जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में छिपकली का दिखाई देना हमें भविष्य से मिलने वाले शुभ अशुभ फलों की ओर इशारा करता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार घर में छिपकली का दिखना क्या संकेत देता है –

वास्तुशास्त्र के अनुसार छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ और अशुभ दोनों तरह का संकेत देता है। शास्त्रों के मुताबिक स्त्री के बाएं अंग और पुरुष के दाहिने अंग पर

छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि आप किसी नए घर में जा रहे हों या गृह प्रवेश के दौरान आपको छिपकली दिखे तो यह किसी पितर के आगमन को दर्शाता है। शास्त्रों के मुताबिक छिपकली के रूप में दिखते हैं और अपना आशीर्वाद देने आते हैं। हालांकि अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हों और आपको मरी हुई छिपकली दिखे तो यह अशुभ संकेत है। इससे घर के स्वामी को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

शास्त्रों के मुताबिक छिपकली को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर के मंदिर में छिपकली दिखे तो यह शुभ संकेत है। यह इस बात की ओर संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर के मंदिर में छिपकली के दिखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यदि आप सपने में खुद को छिपकली पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखें और छिपकली डर के दूर भागती नजर आए तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको बहुत ही जल्द कोई शुभ समाचार मिलेगा और आपको धन प्राप्त होगा।

यदि घर में दो छिपकलियां आपस में लड़ते हुए नजर आए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक छिपकलियों का आपस में लड़ना घर के सदस्यों के बीच असामंजस्य दिखाता है। इससे घर में बिना किसी कारण लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही इस बात का भी संकेत देता है कि आपका अपने रिश्तेदारों या मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है।

किस दिन छिपकली का दिखना है शुभ

खासतौर पर अगर आप दिवाली की रात घर में छिपकली देखें तो ये बेहद शुभ संकेत है। छिपकली माता लक्ष्मी की ओर संकेत करती है और ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन छिपकली का घर में आगमन या दिखना घर में लक्ष्मी के आगमन को दिखाता है। यदि इस ख़ास दिन छिपकली घर में दिखे तो उसे भूलकर भी बाहर न करें। ऐसा माना जाता है कि छिपकली के आगमन से आपको आने वाले पूरे साल में किसी भी प्रकार की धन की हानि नहीं होगी। यही नहीं घर में सुख समृद्धि भी बनी रहेगी।

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

kavya krishna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *