घर में मोर पंख रखने से दूर होगा वास्तु दोष, मिलेगा धनलाभ

भगवान कृष्ण के मुकुट पर तो मोरपंख आपने देखा ही होगा, लेकिन इसका जिक्र हमें कई शास्त्रों, ग्रंथों में भी मिलता है। प्राचीन काल में इसे औषधि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। वास्तु की मानें तो घर के वास्तु दोष दूर करने में मोर पंख काफी महत्वपूर्ण है। मोरपंख को घर में रखने से घर में किसी भी नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता। यही नहीं मोर को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा गया है। आइए जानें मोर पंख को घर में रखने से क्या होते हैं लाभ:
1.मोर पंख को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए मोरपंख धन को आकर्षित करता है और लोग इसे अपने घर की तिजोरी में रखते हैं। इसके अलावा अगर आप घर और ऑफिस में मोर की सुंदर सी तस्वीर और शोपीस भी रख सकते हैं।
2.घर से किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी और वास्तुदोष दूर करने में मोर पंख बहुत प्रभावशाली है। इसलिए घर में मोरपंख रखना अच्छा माना जाता है।
3.बेडरूम के अग्नि कोण में मोर की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। इसके अलावा बेडरूम में मोर की तस्वीर, शोपीस और मोरपंख को ठीक दरवाजे के सामने लगाना चाहिए जिससे नेगेटिव एनर्जी दर्वाजे से ही बाहर चली जाए।
4.मोर पंख को घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से इसे सभी देख सकें। वास्तु की मानें तो इससे घर की सभी नेगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है और घर का माहौल अच्छा हो जाता है।
5.ज्योतिषियों की मानें तो अगर किसी व्यक्ति को किसी ग्रह से परेशानियां हो रही हों तो भी मोर पंख के सही इस्तेमाल से इसे ठीक किया जा सकता है।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]