हथेली के रंग से जानिए अपना भाग्य और स्वभाव

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली की रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के भाग्य, स्वभाव और नौकरी आदि के बारे में भविष्यवाणियां की जाती है। हस्तरेखा ज्योतिष में न सिर्फ हाथ पर बनी लकीरों से भाग्य को मालूम किया जाता है बल्कि हथेली का रंग भी भविष्य की कई बातों को बताता है।
पीली हथेली का मतलब
जिन व्यक्तियों की हथेली का रंग पीला होता है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। हथेली का रंग पीला होने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति कमजोर मानी जाती है। ऐसे व्यक्तियों की सेहत ठीक नहीं रहती।
मटमैली हथेली का मतलब
ऐसे लोग जिनकी हथेली का रंग मटमैला होता है उनके जीवन में संघर्ष, दरिद्रता और निराशा का भाव रहता है। ऐसे लोग कड़ी मेहनत तो खूब करते हैं लेकिन उन्हें सफलता उतनी नहीं मिलती है। मटमैली हथेली के लोग झूठ ज्यादा बोलते हैं।
हथेली पर कटे और दाग-धब्बे का निशान
यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर दाग-धब्बे और कटे का निशान होता है तो ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव हमेशा रहता है।
हथेली का रंग सफेद होना
जिन लोगों की हथेली का रंग सफेद और चमकदार रंग होती है उनका मन आध्यात्म की ओर ज्यादा होता है। ऐसे हथेली वाले लोग अद्भुत शक्तियों के मालिक और शांति प्रिय होते हैं।
हथेली का रंग लाल होने का मतलब
ऐसे लोग जिनकी हथेली का रंग लाल होता है उन पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ऐसे लोगों के जीवन में सभी सुख-सुविधाएं रहती हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में लाल रंग की हथेली को बहुत ही शुभ माना गया है। होती है। ऐसी हथेली वाले लोगों को समाज में मान-सम्मान और प्रसिद्धि बहुत मिलता है।
गुलाबी रंग की हथेली का मतलब
हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में गुलाबी रंग की हथेलियां सुख और ऐश्वर्य प्राप्त करने वाली हथेली होती हैं। ऐसे लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। इन लोगों के विचार बदलते रहते हैं और दूसरे की हां में हां मिलाते रहते हैं। ऐसे रंग वाली हथेली के लोग हर हाल में सदैव प्रसन्न रहते हैं।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]