हथेली पर मछली निशान वालों के धनवान होने की है मान्यता

हथेली पर मछली निशान वालों के धनवान होने की है मान्यता

हस्त रेखा विज्ञान की मानें तो हथेली पर सूर्य रेखा के पास बनने वाला मछली का निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग संवाद स्थापित करने में माहिर होते हैं।

हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए हस्त रेखा विज्ञान का विशेष महत्व है। हस्त रेखा विज्ञान में व्यक्ति के हाथ की रेखाओं के आधार पर उसके व्यवहार और भविष्य को लेकर आंकलन किया गया है। आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे जिनकी हथेली पर मछली का निशान पाया जाता है। मालूम हो कि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जिनकी हथेली पर मछली का निशान होता है। हस्त रेखा विज्ञान में ऐसे लोगों को बहुत भाग्यशाली बताया गया है। इसके अनुसार ऐसे लोग काफी धनवान होते हैं। ये लोग बिजनेस में काफी नाम और दाम कमाते हैं। इनके आसपास कई लोगों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में कई लोग इनका फायदा भी उठाने के चक्कर में पड़े रहते हैं।

 

बता दें कि सामान्य तौर पर मछली का निशान व्यक्ति की हथेली के निचले हिस्से में बनता है। ऐसे निशान वाले व्यक्ति धनवान परिवार में जन्म लेते हैं। इनका बचपन काफी सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। इन्हें अपने जीवन में संघर्षों का सामना कम करना पड़ता है। ऐसे लोग मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल भी करते हैं। दूसरी तरफ, यदि हथेली पर मछली का निशान अंगूठे के पास हो तो ये लोग काफी आकर्षक होते हैं। ये काफी आसानी से महिला मित्र/पुरुष मित्र बना लेते हैं।

हस्त रेखा विज्ञान की मानें तो हथेली पर सूर्य रेखा के पास बनने वाला मछली का निशान भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग संवाद स्थापित करने में माहिर होते हैं। ये लोग काफी आसानी से अपनी बातें दूसरों तक पहुंचा देते हैं। इनके भविष्य में नेता बनने की संभावना ज्यादा होती है। इसके साथ ही ये लोग नाम भी खूब कमाते हैं। इसके अलावा यदि सूर्य रेखा के ऊपर मछली का निशान बने तो ये लोग कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करते हैं। इनके पास सदा धन मौजूद रहता है।

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)

[ डि‍सक्‍लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *