इस दिशा में रखें एक्वेरियम और ऐसी रंगीन मछलियां, बरसेगी लक्ष्मी

इस दिशा में रखें एक्वेरियम और ऐसी रंगीन मछलियां, बरसेगी लक्ष्मी

मछलियों को पालना और उन्हें दाना खिलाना अतिशुभ माना गया है। इन्हें तैरते हुए देखने से जहां मन शांत होता है। वहीं बुरी शक्तियों के प्रभाव के अहसास भी ये आपको दिलाती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रंगीन मछलियों को रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

एक्वेरियम या किसी सुंदर पानी से भरे नदी, तालाब में रंगीन मछलियों को रखने से घर में धन दौलत की कभी कमी नहीं रहती है। घर में पालने के लिए एक्वेरियम सबसे उर्पयुक्त बताया गया है। यहां हम आपको वास्तुशास्त्र के अनुसार एक्वेरियम को रखने की सही दिशा बता रहे हैं, घर-परिवार में समृद्धि व खुशियां बनी रहती हैं…

 

1. मार्केट में वास्तु के अनुसार भी मछलियां मिलती हैं। इन पर रंगील लकीरें बनी रहती हैं। फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम के भीतर एक काली रंग की मछली और 8 नारंगी मछलियां होनी चाहिए। एक सुनहरी मछली भी अच्छे समाचार लाती है।

2. उत्तर दिशा में इसे रखने से व्यक्ति की आर्थिक तरक्की बढ़ती जाती है। इसलिए आप घर के उत्तरी या पूर्वी भाग में भी एक्वेरियम को रख सकते हैं।

3. एक्वेरियम के अन्दर पानी के प्रवाह से धन सम्पत्ति में इजाफा होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पानी का प्रवाह हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

4. जिस स्थान पर आप निवास कर रहे हैं या घर के कमरे में दक्षिण-पूर्वी भाग में एक्वेरियम रखने को अच्छा माना जाता है इससे घर में हमेशा शांति बनी रहती है।

5. मछलियों को दाना खिलाने का उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। एक्वेरियम में पली मछलियों को समय-समय पर व नियमित दाना खिलाएं।

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)

[ डि‍सक्‍लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *