काला अंडा देने वाली मुर्गी, देख कर हो जाओगे हैरान, देखे Video

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पाया जाने वाला कालीमासी काले रंग वाले यानी कड़कनाथ मुर्गों को हरियाणा नई पहचान देने की कोशिश कर रहा है। भारतीय नस्ल का यह मुर्गा पहले से ही गुणों से भरा हुआ है। मगर अब इसकी नस्ल में कुछ परिवर्तन कर इसे और गुणों से लैस बनाया जा रहा है। इस कार्य को हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के पशु अनुवांशिकी एवं प्रजनन विभाग के विज्ञानियों द्वारा किया जा रहा है। यहां विज्ञानी कड़कनाथ मुर्गे की नस्ल में जेनेटिक सुधार कर उसे जल्द बड़ा होने वाला, वजनदार और ज्यादा अंडे देने की क्षमता वाला बना रहे हैं।
इसमें विज्ञानियों को काफी सफलता भी मिली चुकी है। विज्ञानियों के शोध और अनुवांशकीय परिवर्तन से कड़कनाथ प्रजाति की नई पीढ़ी के मुर्गे व मुर्गी का वजन भी बढ़ा और अंडा उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी मिल रही है। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी इस मुर्गे के लिए मांग विश्वविद्यालय में आती रहती है। यह कार्य पशु अनुवांशिकी एवं प्रजनन विभाग के अध्यक्ष डा. अभय सिंह यादव की देखरेख किया जा रहा है। वहीं, इस कार्य काे प्राेफेसर और पोल्ट्री फार्म इंचार्ज डा. देवेंद्र दलाल कर रहे हैं।
विज्ञानी बताते हैं कि पहले यह 600 रुपये प्रति किलोग्राम तो अब 800 रुपये तक बिक जाता है। इसके साथ ही कड़कनाथ मुर्गी का एक अंडा 50 रुपये में बिकता है। इसका प्रयोग अस्पतालों में भी होता है, क्योंकि यह कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। यह मुर्गा 40 सप्ताह डेढ़ किलोग्राम का हो जाता है और अधिकतम ढाई किलोग्राम का इसका वजन अभी रिकॉर्ड किया है। इसके साथ ही कड़कनाथ मुर्गी 24 सप्ताह में अंडा देने युक्त हो जाती है।
देखे Video :
आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऐ वीडियो @Animal Countdown नामक एक यूट्यूब अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है और इन वीडियो में मुर्गे ने सबका दिल दहला दिया हे । अब तक इस वीडियो को लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। अब तक इस वीडियो को हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Thehindumedia अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]