कलयुग के अंत होने का पहले दिखाई देंगे ये 6 लक्षण, लोग करेंगे ऐसी हरकत

जयपुर। हिन्दु धर्म में माना जाता है कि कलयुग में अधर्म के मार्ग में लोग चलेंगे। इसके साथ ही लोग धर्म के मार्ग को छोड़ देंगे इसके साथ ही अधर्म का पालन करेंगे। ऐसे में भगवान विष्णु कल्की के रुप में अवतार लेंगे। इसके साथ ही हिन्दु धर्म में माना जाता है कि यह भगवान विष्णु जी का अंतिम अवतार होगा। इसके साथ ही जब धरती पर पाप चरम पर होगा, हर तरफ अत्याचार और अन्याय फैला होगा। उस समय पृथ्वी के उद्धार के लिए भगवान विष्णु कल्की के रुप में अवतार लेंगे फिर से धर्म की स्थापना करेंगे। आज हम इस लेख में 6 ऐसे लक्षण के बारे में बता रहें हैं जिन्हें देखकर कलयुग के अंत का नजदीक होगा।
- कलयुग के अंत में लोग हर समय भूख प्यास से परेशान और अलग अलग चिंताओं से घिरे रहेंगे। लोगो को कई तरह को रोग परेशान करेंगे। इसके साथ ही मनुष्य की अधिकतम आयु 20 से 30 वर्ष ही होगी।
- कलयुग के अंत के नजदीक आते ही पृथ्वी पर सारी में नदियां सूख जाएंगी। पानी की कमी होने लगेगी। पानी के न होने से पृथ्वी पर हाहाकार मचेगा। लोग प्यास से मरने लगेंगे।
- कलयुग के अंत में पति और पत्नी संबंधों में ईमानदार नहीं रहेंगे। पति पत्नी दूसरों के साथ संबंध बनाने लगेंगे। शादी की महत्ता समाप्त हो जाएंगी।
- कलयुग के अंत के नजदीक आते ही तीर्थ स्थल में अधर्म और पाप होने लगेगा। उन जगहों पर पूजा पाठ के बजाय अधर्म के काम होने लगेगें।
- कलयुग के अंत में लोग स्वार्थ के लिए बेईमानी और हत्या करेंगे। जीवन की कोई कीमत नही रह जाएगी। सभी धन कमाने के लिए कुछ भी करने का तैयार हो जाएंगे।
- कलयुग में अधर्म की पूजा होने लगेगा। लोग केवल अपने स्वार्थ को महत्व देंगे। लोग नास्तिक बन जाएगा। इसके साथ ही कलयुग में लोग नरसंहार करने लगेंगे।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]