ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, 1 बूंद जहर से जा सकती है एक हजार लोगों की जान

ये है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, 1 बूंद जहर से जा सकती है एक हजार लोगों की जान

हटके डेस्क: सांप का नाम सुनते ही इंसान के मन में डर  समा जाता है। लोग सांपों से दूर ही रहना प्रेफर करते हैं। और भला करें भी क्यों ना? अगर सांप काट ले तो इसका अंजाम अच्छा तो नहीं ही होगा। भले ही मौत ना हो, दर्द तो होगा ही। वैसे आपको बता दें कि दुनिया में जितनी भी साँपों की प्रजातियां हैं, उनमें से अधिकांश जहरीली नहीं होती। यानी अगर वो काट ले, तो इंसान की मौत नहीं होगी। लेकिन जो सांप जहरीले होते हैं, उनसे तो बचकर ही रहना चाहिए। आज हम आपको दुनिया के सबसे जहरीले सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जहर के एक बूंद से एक हजार लोगों की मौत हो सकती है।

पूरी दुनिया में सांपों की करीब 25 सौ प्रजातियां मौजूद हैं। कुछ ख़ास स्पीसीज ख़ास इलाकों में ही रहती हैं। लेकिन इनमें से हर प्रजाति जहरीली नहीं है। 25 सौ में से सिर्फ 5 सौ प्रजातियां ही ऐसी हैं, जो जहरीली है।

ये तो रही दुनिया में सांपो की प्रजातियों की संख्या। बात अगर भारत की करें, तो यहां सांपों की 550 प्रजातियां  पाई जाती हैं जिसमें से सिर्फ 10 प्रजाति ही जहरीली है। तो ये बात तो साफ़ है कि भारत में मिलने वाले ज्यादातर सांप जहरीले नहीं है। ऐसे में अगर आपको सांप काट ले तो घबराएं नहीं।

अब बात करते हैं दुनिया के सबसे जहरीले सांप के बारे में। ये एक ऐसा सांप है, जिसके एक मिलीग्राम जहर से एक हजार लोगों की जान ली जा सकती है। इसका नाम है Blecher’s Sea Snake. ये समुद्री सांप है।

बेल्चेर मुख्यत पूर्वी एशिया और उत्तर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इनका बसेरा समुद्र ही होता है। ऐसे में जमीन पर ये इंसानों को नुकसान पहुंचाएंगे, इसकी काफी कम ही संभावना होती है।

बेल्चेर इतने जहरीले हैं कि अगर काट लें, तो आपकी मौत पक्की है। इसके बाद आपको कोई नहीं बचा सकता। इस सांप के शिकार ज्यादातर मछुआरे होते हैं। मछली पकड़ने के दौरान ये जाल में फंस जाते हैं और इंसानों पर अटैक कर देते हैं।

वही अगर जमीन पर रहने वाले सांपों की बात करें, तो सबसे जहरीले होते हैं इनलैंड ताइपन। इसके एक मिलीग्राम जहर से सौ लोगों को मौत की नींद सुलाया जा सकता है। ये रैटल स्नेक से भी ज्यादा जहरीले होते हैं।

इनलैंड ताइपन का जहर रैटल स्नेक से दस गुना और कोबरा से पचास गुना ज्यादा जहरीला होता है। वहीँ दुनिया में कुछ ऐसे भी सांप होते हैं जिसके काटने के मात्र दो मिनट में ही किसी की मौत हो सकती है।

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डि‍सक्‍लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है. The Hindu Media वेबसाइट या पेज अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

kavya krishna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *